चीन के वुहान में बस सेवा चालू

कोरोना वायरस अब इटली और स्पेन में बरपा रहा कहर

दो महीने तक लॉकडाउन के बाद चीन में कोरोना वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित वुहान शहर में बुधवार को बस सेवा शुरू हो गई। घरों में कैद करोड़ों लोगों को एक तरह से ‘आज़ाद’ कर दिया गया। पर अभी एहतियात बरती जा रही है।
चीन के वुहान में स्थानीय स्तर पर कोई नया मामला सामने नहीं आने का दावा किया गया है। हालांकि आज 47 नए केस दर्ज किए गए, जो विदेश से लौटे चाइनीज  बताए गए हैं। यानी एक तरह से चीन ने इस पर नियंत्रण पा लिया है। चीन के पड़ोसी देशों हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया में भी काबू में बताया जा रहा है।
दुनिया में 20 हज़ार की मौत
चीन में विदेशों से आए, कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के 47 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इटली, स्पेन और अमेरिका में हजारों केस रोज़ाना सामने आ रहे हैं। अब तक दुनिया भर में इस वायरस ने करीब 20 हज़ार लोगों की ज़िंदगी लील ली है।
सबसे ज़्यादा मौते इटली में हुई हैं। अकेले यहां करीब 7 हजार लोगों की मौत हुई है।
दुनिया भर 4.35 लाख से अधिक संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। और अच्छी खबर ये है कि एक लाख से अधिक मरीज ठीक भी हो चुके हैं , जबकि अब भी हजारों की हालत गंभीर बनी हुई है। अमेरिका और ब्रिटेन जिसे विकसित और ताकतवर देश भी इस वायरस के सामने असहाय नज़र आ रहे हैं।
स्पेन में चीन से ज़्यादा मौतें
चीन के बाद सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों में इटली शामिल हो गया है। यहां पर चीन में हुईं 3281 मौतों की तुलना में अब तक 3434 लोग जान गंवा चुके हैं। ईरान में भी हालत खस्ता है। भारत में इसके तेज़ी से पैर पसार जाने की आशंका बरकरार है।