चीनी हेलीकॉप्टर सीमा पर दिखे तो भारत ने लड़ाकू विमान तैनात किये

भारतीय और चीनी सैनिकों के एक-दूसरे के साथ उलझने की घटना के दिन ही चीन ने भारतीय क्षेत्र के करीब हेलिकॉप्टर उड़ान की थी और उन्हें भारतीय सीमा के काफी पास देखा गया था। इसके बाद भारत ने लद्दाख क्षेत्र में लड़ाकू विमानों तैनात कर दिए हैं। भारत सीमा की इस हलचल पर कड़ी नजर रखे हुए है।

जानकारी के मुताबिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एएलओसी) पर ये हलचल कुछ दिन पहले लद्दाख और उत्तरी सिक्किम क्षेत्र में दिखी थी। भारतीय सेना ने अपनी सीमा की तरफ आते चीन के इन हेलीकॉप्टर को खदेड़ दिया गया। भारत ने इसके लिए लड़ाकू विमान इस्तेमाल किये। वायुसेना या सरकार की तरफ से फिलहाल इसे लेकर कोइ आधिकारिक ब्यान नहीं आया है।

जहाँ पिछले हफ्ते दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी, वहां अभी भी बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती दोनों तरफ से बनी हुई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक चीनी हेलीकॉप्टरों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन नहीं किया था। हाँ, जब चीनी हेलीकॉप्टर की हलचल दिखी तो भारत ने लद्दाख सेक्टर में अपने लड़ाकू विमानों को सीमा के क्षेत्र में पहुंचा दिया।

यहाँ यह भी दिलचस्प कि पाकिस्तान को भी पिछले दिनों में सीमा पर हलचल करते देखा गया है। उसके एफ-१६, जेएफ-१७ और मिराज-३ को सीमा क्षेत्र में उड़ान भरते या गश्त करते देखा गया है।

याद रहे पिछले दिनों जब उत्तरी सिक्किम में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी तो उसमें दोनों तरफ कुछ सैनिकों को हल्की चोटें भी आई थीं। घटना के समय १५० से ज्यादा चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करने लगे थे। इसके बाद वहां माहौल तनाव वाला हो गया था।