चिन्मयानंद मामले में लापता लड़की राजस्थान में मिली

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद मामले में गायब लड़की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले राजस्थान में मिल गयी है। पुलिस ने उसे शुक्रवार दोपहर राजस्थान से बरामद कर लिया है। वो अपने दोस्त के साथ मिली है।

चिन्मयानंद पर कथित यौनशोषण का आरोप लगाने वाली शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा अभी तक लापता थी। वो राजस्थान में मिली है। यह छात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है। गौरतलब है कि छात्रा के गायब होने के मामले पर आज ही सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी तय है।

छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चिन्मयानंद पर उसका और कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। हालाँकि चिन्मयानन्द ने अपने बचाव में कहा है कि लड़की उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है और उसके आरोप झूठे हैं।

पुलिस ने वीकार किया है लड़की को बरामद कर लिया गया है उसके फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस उसे तलाश रही थी। पहले उसके दिल्ली में होने की जानकारी भी उनके फोन लोकेशन से मिली थी।