चाँद पर चीन

पहली बार चाँद के अँधेरे हिस्से में उतरा उसका रोबोटिक स्‍पेसक्राफ्ट

पड़ोसी मुल्ख चीन ने गुरूवार को चाँद पर अपने  रोबोटिक स्‍पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्पेसक्राफ्ट ने चाँद के उस हिस्से में लैंडिंग की है जिसे उसका बिलकुल अँधेरा हिस्सा कहा जाता है। इससे पहले कभी इस हिस्से में में कोइ नहीं उतरा था।
अब तक चाँद के इस हिस्से में अमेरिका भी अपना कोइ क्राफ्ट नहीं उतार पाया था। चीनी मीडिया ने चांद के अंधेरे हिस्‍से में पहली बार रोबोटिक स्‍पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग करने का दावा किया है। चीन के मीडिया के मुताबिक यह चांद के उस हिस्‍से में हुई लैंडिंग है जिस हिस्से के बारे में कोई नहीं जानता है। अमेरिका ने भी चीनी मीडिया के इस दावे की पुष्टि की है।
म‍ीडिया के मुताबिक गुरुवार को चीनी समयानुसार १०.२६ पर अनमैन्‍ड स्‍पेसक्राफ्ट चांगे-४ ने साउथ पोल-एटकिन बेसिन पर लैंडिंग की। चांगे-४  अपने साथ ऐसे उपकरण लेकर गया जिनकी मदद से इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में पता लग सकेगा। इसके साथ ही यान अपने साथ कुछ ऐसे इंस्‍ट्रूमेंट्स भी ले गया है जो बायोलॉजिकल एक्‍सपेरीमेंट करने में सहायक होंगे।
चीनी मीडिया का दावा है कि अंतरिक्ष विज्ञान में यह उपलब्धि किसी मील के पत्‍थर से कम नहीं है। पूर्व के सभी मिशन में स्‍पेसक्राफ्ट चांद के ऐसे हिस्‍से पर उतरे थे जो धरती की तरफ थे। चीन का यह स्‍पेसक्राफ्ट इस हिस्‍से की तस्‍वीर भेजेगा।