गूगल प्ले म्यूजिक होगा बंद, यूट्यूब म्यूजिक लेगा जगह

गूगल प्ले म्यूजिक को यूट्यूब म्यूजिक (Youtube Music) जल्द ही  रीप्लेस करने जा रहा है। इससे संगीत प्रेमियों को गाने सुनने और सर्च करने का नया ठिकाना मिल जाएगा। दरअसल, इसी साल अक्टूबर के अंत तक गूगल प्ले म्यूज़िक (Google Play Music) की सेवा हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। दिसंबर से यह दिखना भी बंद हो जाएगा।
गूगल की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया है, हमको मालूम है कि आपने अपना गूगल प्ले म्यूजिक लाइब्रेरी बनाने में काफी समय बिताया है। इसलिए हमने प्लेलिस्ट, अपलोड और अनुशंसाओं सहित, केवल एक क्लिक के साथ आपकी म्यूजिक लाइब्रेरी को यूट्यूब म्यूजिक में स्थानांतरित करने की आसान सुविधा दी है।
यदि आपने यूट्यूब म्यूजिक को अभी तक आज़माया नहीं है, तो आप पाएंगे कि यह गूगल प्ले म्यूजिक से थोड़ा अलग है, लेकिन यह जान लें कि इसे भी उसी जुनून के साथ एक ही टीम द्वारा बनाया गया था। इस पर 6.50 करोड़  से ज़्यादा गाने, एल्बम और प्लेलिस्ट आपको मिलते हैं। इसके साथ ही आपको गूगल प्ले म्यूजिक की बहुत सी सुविधाएं यहां पर मिलेंगी। उम्मीद है यह आपको पसंद आएगा।