गुड़गांव के मेदांता में रामरहीम की देखभाल करेगी हनीप्रीत

 

दुष्कर्म और हत्या के मामलों में हरियाणा की जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिलने हनीप्रीत गुड़गांव के मेदांता अस्पताल पहुंची। उसने अगले एक हफ्ते के लिए बतौर अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है। इसकी जानकारी हनीप्रीत ने खुद दी है। हनीप्रीत को बाबा की मुंहबोली बहन कहा जाता है। वह उसी की फिल्म में हीरोइन भी बन चुकी है। हनीप्रीत को लेकर कई तरह की चर्चाए हो चुकी हैं।

चर्चित निजी अस्पताल में अब हनीप्रीत रोजाना रामरहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है और न ही रामरहीम की ओर से जानकारी दी गई है। बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद मुजरिम को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसे भर्ती कर लिया यगा है। अस्पताल की ओर से बताया गया कि गुरमीत रामरहीम को के पैंक्रियाज में भी शिकायत है।

महीने भर में चौथी बार जेल से बाहर आया
हरियाणा की सुनारियां जेल में सजा काट रहा गुरमीत रामरहीम पिछले एक महीने से भी कम समय में चौथी बार जेल से बाहर आया है। इसमें से एक बार वह मां से मिलने पैरोल पर बाहर आया था। वीरवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उसे पीजीआई ले जाया गया था। पिछले 26 दिन में तीन बार अस्पताल ले जाना पड़ा। 17 मई को इमरजेंसी पैरोल पर मां से मिलाने के लिए गुरुग्राम ले जाया गया था। उस समय पैरोल 48 घंटे की मिली थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस उसे शाम ढलने से पहले वापस लेकर आ गई थी। साध्वी दुष्कर्म मामले में गुरमीत 20 साल की सजा काट रहा है।