गायक के बंगले में मीका की मैनेजर ने की खुदकुशी

गायक मीका सिंह के बंगले में उसकी मैनेजर सौम्या खान की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया गया कि सौम्या ने नींद की गोलियां खाकर जान दे दी है। उनका शव अंधेरी स्थित गायक के फ्लैट में मिला। सौम्या मीका की बेहद करीबी बताई जाती हैं।
पुलिस के मुताबिक, सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थीं। उन्होंने पिछले हफ्ते रात में 11:30 बजे नींद की गोलियां खा लीं जिसके ाद उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सौम्या मूल रूप से पंजाब की रहने वाली थीं। पुलिस को मामले में किसी तरह की साजिश की आशंका नजर नहीं आई है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
पंजाब में रहने वाले उसके परिजन शव ले गए थे, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सौम्या के माता-पिता नहीं हैं और उनके दादा-दादी पंजाब में रहते हैं। सौम्‍या की मौत के बारे उनके पति जोएब खान और सिंगर मीका सिंह दोनों ने इंस्‍टाग्राम पर भी जानकारी दी।
हाल ही में केआरके बॉक्स ऑफिस ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने सौम्या की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या ने उनके मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित रिकॉर्डिंग स्टूडियो में आत्महत्या कर ली अब तक आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। सुसाइड नोट न मिलने से मामले को संदिग्‍ध बना दिया है।