गहलोत सीएम, पायलट उप मुख्यमंत्री बने

जयपुर में राज्यपाल कल्याण सिंह ने दिलाई शपथ

अशोक गहलोत सोमवार को तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री हो गए। उन्होंने जयपुर के अल्वर्ट हाल में हुए भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल कल्याण सिंह से शपथ ली। उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, जिन्होंने कांग्रेस को सफलता के करीब पहुँचाया, ने भी शपथ ली। उन्हें उप मुख्यमनत्री बनाया गया है।

इस मौके पर कई विपक्षी दलों के नेता उपस्थित थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्ण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दोनों को शपथ के बाद बधाई दी। अशोक गहलोत ने तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। वे १९९८   में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे और २००८ में दोबारा मुख्यमंत्री बने। आज शपथ ग्रहण में राज्यपाल कुछ देर से पहुंचे। इसका कारण यह बताया गया है कि उन्हें चलने में दिक्कत के कारण यह देरी हुई।

उप-मुख्यमंत्री पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और मनमोहन सिंह सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राजेश पायलट के वे पुत्र हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर खींचतान भी हुई लेकिन आखिर अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की ज़रुरत के हिसाब से फैसला करने में सफल रहे।

अब दोपहर १.३० बजे भोपाल में कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि शाम ४.३० बजे भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम पद की शपथ लेंगे। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस भाजपा को हराकर सत्ता में लौटी है।