गरीब कल्याण योजना नवंबर तक बढ़ाई जा रही : मोदी

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन में इसका ऐलान किया और कहा कि इसके तहत ८० करोड़ लोगों को फायदा होगा और इसमें ९०,००० करोड़ रूपये खर्च होंगे। पिछले मिलकर यह १.५० लाख करोड़ हो जाएगा। मोदी ने गरीब कल्याण योजना बढ़ाने का ऐलान करते हुए ख़ास तौर पर अपने संबोधन में दिवाली के साथ ”छठ”  त्यौहार का जिक्र किया, जो बिहार में ज्यादा मनाया जाता है और जहां जल्दी ही विधानभा चुनाव हैं।

मोदी ने, हालांकि, अपने संबोधन में चीन का कोई जिक्र नहीं किया। मोदी ने कहा कि एक देश एक राशन कार्ड जल्दी ही लागू होने वाला है और इसपर काम चल रहा है। गरीब कल्याण योजना को लेकर मोदी ने कहा कि जुलाई से त्यौहार का माहौल बनेगा। यह फैसला किया गया है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार अब दिवाली/छठ तक रहेगा और नवंबर तक चलेगा।

पीएम ने कहा कि कोरोना से लड़ते-लड़ते हम हम अब अनलॉक २ में प्रवेश कर रहे हैं। हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहाँ सर्दी, जुखाम, खांसी बुखार के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में देशवासियों से प्रार्थना है कि अपना ध्यान रखें। साथियो, यह सही समय है कि आप संभल कर रहें। अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर देखें तो दूसरे देशों से भारत संभली हुई हालत में है। समय पर लॉक डाउन और अन्य फैसलों ने लाखों लोगों का जीवन बचाया है।

मोदी ने कहा कि हम देख रहे हैं जब से बीमारी बढ़ी है, पहले तो बहुत सतर्क थे लेकिन आज हमने ज्यादा की जगह लापरवाही होती देखी है। यह चिंता का कारण है।

लॉक डाउन के दौरान बहुत गंभीरता से नियमों का पालन किया गया था, अब सरकारों, स्थानीय निकायों और देश के नागरिकों को उसी तरह की सतर्कता की जरूरत है, खासकर कन्टेनमेंट इलाकों में। जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे उन्हें समझाना होगा।

पीएम ने कहा कि आपने ख़बरों में देखा होगा एक देश के पीएम पर १३,००० रूपये का जुर्माना इसलिए लग गया क्योंकि वे सार्वजानिक स्थल पर बिना मास्क के गए। भारत में भी स्थानीय प्रशासन को ऐसी ही काम करना चाहिए। करीब १३० करोड़ देशबासियों की जिंदगी का सवाल है।

मोदी ने कहा कोई नियमों से ऊपर नहीं है। साथियों लॉक डाउन के दौरान सर्वोच्च प्राथमिकता रही की ऐसी स्थिति न आये कि किसी गरीब के घर चूल्हा न जले, राज्य, केंद सरकारों के अलावा सिविल सोसायटी और अन्य ने पूरा प्रयास किया। कोइ भूखा न सोये। समय पर फैसले संवेदना शीलता से फैसले लेने से संकट का सामना करने की शक्ति बढ़ जाती है।

गरीब कल्याण योजना से १.७५ लाख करोड़ के पॅकेज का जिक्र किया। तेज गति से आरम्भ किया गया है। सरकार ५०,००० करोड़ खर्च कर रही है। लेकिन साथियों जिसने दुनिया को हैरान किया है। आश्चर्य में डुबो दिया की कोरोना से लड़ते हुए भारत में ८० करोड़ से ज्यादा लोगों को तीन महीने का राशन ५ किलो गेहूं मुफ्त दिया गया। एक किलो दाल भी मुफ्त दी।