खुद ट्रैक्टर चलाकर राहुल गांधी का हरियाणा की तरफ कूच, बार्डर पर तनाव, कार्यकर्ताओं की भीड़

पंजाब में तीन दिन की ‘खेती बचाओ, किसान बचाओ’ यात्रा के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर हरियाणा की तरफ कूच किया। उनके साथ ट्रैक्टर पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रभारी महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और अन्य नेता भी थे। हालांकि, हरियाणा सरकार के राहुल गांधी को अकेले आने के प्रस्ताव के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर पुल के पास बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। राहुल के साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी हैं, और फिलहाल सीमा के पास गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा बार्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

राहुल गांधी थोड़ी देर के बाद हरियाणा की सीमा के पास पहुंचने वाले हैं, जहां हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, किरण चौधरी और अन्य नेता  लिए पहुंचे हुए हैं। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने वहां बैरिकेड लगा रखे हैं। हरियाणा ने कहा है कि राहुल को सभी लोगों के साथ हरियाणा नहीं घुसने दिया जाएगा और उन्हें  के  आने की इजाजत दी। जाएगी वहां तनाव है और कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के लगाए बैरिकेड हटा रहे हैं। एक कांग्रेस कार्यकर्ता को घायल होते देखा गया है जिसके सिर से खून बह रहा है। अभी यह पता नहीं कि उस व्यक्ति को चोट कैसे लगी। वहां कुछ लोगों को कहते सुना गया कि घायल को पत्थर लगने से चोट लगी है।

इससे पहले राहुल गांधी ने आज पिछले हफ्ते उनके हाथरस जाते हुए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरने को लेकर प्रतिक्रिया दी। पंजाब में तीन दिन तक किसान कानूनों पर रैलियां कर रहे राहुल गांधी ने कहा – ‘कोई बड़ी बात नहीं है। क्या हुआ जो मुझे धक्का दे दिया गया था, हमारा काम देश को बचाना है।’

राहुल ने कहा कि वे हरियाणा की तरफ रास्ता खुलने का इन्तजार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा – ‘उन्होंने गेट लगा रखे हैं। खुलेंगे तभी आगे बढ़ पाऊंगा। उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी हैं।

उधर हरियाणा के सिरसा में भी तनाव की खबर है। जहाँ किसानों की बड़ी भीड़ पर हरियाणा की पुलिस पानी की तेज बौछारें कर रही हैं।