कोविड-19: देश में एक्टिव केस एक लाख के पार

भारत मे कोविड-19 केसों में 29.7 फीसदी उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में करीब 18,819 नए मामले भी दर्ज हुए है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस एक लाख के पार हो गया है।

वहीं देश में बीते 24 घंटे में 39 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 525,116 हो गया है।

यदि बात करे कोविड-19 से देश में सही होने वाले मरीजो की तो यह आंकडा 42,822,493 लोग इस वायरस से ठीक हुए है। और पिछले 24 घंटे में सही होने वालों का आंकड़ा 13,827 है।

आपको बता दें, सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में करीब 14,17,217 कोविड-19 वैक्सीन लोगों को दी गर्इ है। इसी के साथ अब देश में 1,97,61,91,554 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।