कोविड-१९ से दुनिया में मौतों की संख्या २ लाख के पार

दुनिया भर में कोविड-१९ से मौतों का आंकड़ा दो लाख के पार चला गया है। संक्रमित लोगों की संख्या भी तीस लाख के करीब पहुँचने वाली है, हालांकि अब तक साढ़े आठ लाख कोरोना की जंग से जीत भी गए हैं।

दुनिया भर में अब तक २९,४०,१९० कोविड-१९ मामले हुए हैं जिनमें से २,०३,८०७ लोगों की जान चली।  दुनिया भर में अब तक ८,४१,९५७ लोग स्वस्थ हुए हैं।

अमेरिका अभी भी कोविड-१९ से गंभीर जंग लड़ रहा है जहाँ ७,८८,४६९ एक्टिव कोविड-१९ केस हैं जबकि वहां अब तक ५४,२६५ लोगों की जान गयी है। इटली में २६,३८४ जबकि स्पेन में २२,९०२ लोगों की जान कोविड-१९ के कारण गयी है।

भारत में अब तक ८३५ लोगों की मौत हुई है जबकि ६,१५५ लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। भारत में कोविड-१९ के कुल १९,७५० केस हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ३२३ लोगों की जान गयी है जहाँ १,०७६ लोग  हैं जबकि गुजरात में १३३ और  में १०३ लोगों की जान गयी है।

राजधानी दिल्ली में अब तक ५४ लोगों की मौत हुई है और यहाँ १,७०२ कोविड-१९ एक्टिव मामले हैं। यहाँ ८६९ लोग स्वस्थ हुए हैं।