कोरोना : दुनिया – २४,११७ मौतें, १,२४,४३६ मरीज स्वस्थ हुए

अमेरिका और स्पेन में  बढ़ते मौतों के आंकड़ों के कारण दुनिया भर में नवीनतम जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या २४,११७ है जबकि १,२४,४३६ मरीज (कुल मरीजों का ८४ फीसदी) ठीक हो गए हैं। हालांकि, अभी भी ५,३७,०१७ लोग इसकी चपेट में हैं। भारत में मरने वालों की संख्या १८ हो गयी है जबकि ६७ लोग ठीक हुए हैं।

अभी दुनिया में जो ३,६८,८०५ लोग कोरोनावायरस के एक्टिव मरीज हैं  १९,६५९ गंभीर हालत में हैं जबकि ३,६८,८०५ माइल्ड (काम) प्रभावित हैं। इटली में मरने वालों  की संख्या ८,२१५ पहुँच गयी है, हालांकि अमेरिका में भी मामले तेजी से बढ़े हैं। वहां अब तक १,३०१ लोगों की मौत हुई है। चीन में ३,२९२, स्पेन में ४,३६५, ईरान में २,२३४, फ्रांस में १,६९६, जर्मनी में २८१, इंग्लैंड में ५७८, स्विटरलैंड में १९४, दक्षिण कोरिया में १३९, नीदरलैंड्स (हॉलेंड) में ४३४, बेल्जियम में २२० लोगों की जान गयी है।

भारत में कुल ७५३ मामलों में से ६७ स्वस्थ होकर चले गए हैं जबकि अब ६६८ लोग पीड़ित हैं। कुल १८ लोगों की मौत हुई है जिसमें अबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ४, गुजरात में ३, कर्नाटक, एमपी २- २, दिल्ली, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर पश्चिम बंगाल, बिहार और हिमाचल प्रदेश से क्रमशः १-१ व्यक्ति है।