कैप्टन अमरिंदर सिंह आज भाजपा में होंगे शामिल साथ ही अपनी पार्टी का भी करेंगे विलय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे साथ ही अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के भाजपा में विलय की घोषणा भी करेंगे।

आज शाम करीब 4 बजे दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में अमरिंदर सिंह भाजपा की सदस्यता लेंगे।

बता दें जहां एक और अमरिंदर सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर कांग्रेस में ही रहेंगी।

गौरतलब है कि पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय के साथ ही 7 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद भी भाजपा में शामिल होंगे। और सूत्रों के मुताबिक इस विलय के बाद भाजपा अमरिंदर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती हैं।

आपको बता दें, अमरिंदर सिंह ने पिछले वर्ष चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन किया था।

साथ ही फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव में उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतरे थें किंतु उनका कोई भी उम्मीदवार जीत साबित करने में नाकाम रहा था। साथ ही अमरिंदर सिंह खुद अपनी पटियाला की सीट भी नहीं बचा पाए थे।