केरल कांग्रेस नेता टॉम बीजेपी में गए

केरल में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। उसके वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हो गए हैं।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में टॉम भाजपा में शामिल हुए। बडक्कन केरल में कांग्रेस के बड़ा नाम थे। पिछले दिनों में कई नेता दल बदल करके दूसरी पार्टियों में गए हैं।
लोक सभा चुनाव के ऐलान के बाद भाजपा ने केरल में अपना आधार बनाने के लिए वडक्कन के रूप में बड़ा तीर मारा है। भाजपा ने जिन राज्यों में उसका आधार नहीं वहां वो कांग्रेस के बड़े नेताओं को अपने पाले में लाकर इस आधार को बनाने की कोशिश करती रही है।
अरुणाचल, असम और नार्थ ईस्ट के राज्यों सहित कुछ और राज्यों में भाजपा ने यह दांव आजमाया है और अब केरल में अपना आधार बनाने के लिए उसने वडक्कन को अपने पाले में किया है जिन्हें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का नजदीकी नेता माना जाता था। टॉम सोनिया के सचिव भी रहे हैं। वडक्कन पूर्व में कांग्रेस प्रवक्ता भी रह चुके हैं।