केंद्र की नीतियों के खिलाफ आज लगातार दूसरे दिन भी भारत बंद

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का आज (मंगलवार) दूसरा दिन है और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ हजारों श्रमिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। इस बंद का कामकाज पर व्यापक असर पड़ा है और आम लोगों को भी कई जगह दिक्कत झेलनी पड़ी है। कांग्रेस ने भी इस बंद को समर्थन दिया है

पहले दिन की तरह आज भी सार्वजानिक क्षेत्र के कई बैंकों में कामकाज ठप है।      दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में सोमवार को सार्वजानिक क्षेत्र के कई बैंकों में कामकाज प्रभावित रहे।सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी ठप रहीं। बैंक आज भी बंद हैं।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच श्रमिकों, किसानों और लोगों को प्रभावित करने वाली सरकारी नीतियों के विरोध में यह बंद कर रहा है। इस देशव्यापी हड़ताल का आह्वान 48 घंटे के लिए किया गया है। बंद को अखिल भारतीय असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है।

इस बीच कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी बंद में शामिल वर्गों की मांगों के पक्ष में अपनी बात रखते रहे हैं। कई राज्यों में बंद का व्यापक असर दिखा है। बता दें इमरजेंसी सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है।