केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर स्याही फेंकी

पटना के पीएमसीएच की घटना, मंत्री बोले अपराधियों का काम

केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के चेहरे पर मंगलवार को पटना में उस समय स्याही  फेंकी गयी है जब वे पीएमसीएच के डेंगू वार्ड में दौरा करने पहुंचे थे। मंत्री ने इसे ”गुंडा तत्वों” का काम बताया है। दावा किया गया है कि जिस युवक ने स्याही फेंकी उसके कथित तौर पर पप्पू यादव के राजनीतिक दल से जुड़े होने की आशंका है।

घटना के मुताबिक जैसे ही अश्विनी चौबे पटना में पीएमसीएच के डेंगू वार्ड में दौरा करने के बाद अस्पताल से बाहर निकले, युवक ने उनके चेहरे और कार पर स्याही फेंक दी। यह घटना तब हुई जब वहां कड़ी सुरक्षा थी।

स्याही फेंक ने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। पुलिस के लोग उसके पीछे बहुत दूर तक दौड़े लेकिन युवक उनके हाथ से निकल गया। अश्विनी चौबे मरीजों से मिलकर बाहर अपने गाड़ी में बैठने आ रहे थे, तब युवक ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी। कुछ मीडिया कर्मियों पर भी स्याही के चहेते गिरे जो उस समय वहां मौजूद थे।
घटना के बाद अश्विनी चौबे के कपड़ों पर भी स्याही के निशान साफ़ दिख रहे थे।

अश्विनी चौबे ने इसके बाद कुछ यह प्रतिक्रिय दी – ”स्याही मुझपर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चेहरे पर फेंकी गयी है। यह गुंडा तत्व हैं सब उन्हें जानते हैं। केवल मुझ पर नहीं, पत्रकारों पर भी स्याही फेंकी गई। घटना के पीछे वही लोग हैं, जो पहले अपराध जगत में सक्रिय थे।”