कुल्लू में गहरी खाई में गिरी बस, छात्रों सहित 11 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बड़े हादसे में सोमवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है जिनमें स्कूल के बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में काफी लोग गंभीर घायल हो गए हैं।

हादसा तब हुआ जब करीब 40 लोगों को ले जा रही एक निजी बस सैंज इलाके के सेंशर में करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखचे उड़ गए। हादसे में 11 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया। हादसा कुल्लू जिले के शैंशर में हुआ। बस में स्कूल के बच्चे और अन्य लोग भी थे।

बस जब जांगला गांव के पास पहुँची तो अचानक चालक के नियंत्रण खो देने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। बस शैंशर से औट की तरफ जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। अब तक 16 शव मिल चुके हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कई यात्रियों के शव बस के भीतर फंस गए जिससे निकालने में कठिनाई हुई। राहत कार्य जारी है।