किसानों को 26 जनवरी की परेड की इजाजत मिली, पांच रुट पर होगी परेड: योगेंद्र यादव

किसानों को राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की इजाजत मिल गयी है। इस परेड के लिए पांच रुट तय किये गए हैं। किसान नेताओं ने अब से कुछ देर पहले कहा कि परेड दिल्ली के भीतर होगी। किसान नेता योगेंद्र यादव ने इसका ऐलान किया है।

इस परेड के लिए पांच रुट बनाये गए हैं। किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा – ‘किसानों को ट्रैक्टर परेड की इजाजत मिल गयी है। इसके लिए पांच रुट निर्धारित किये गए हैं। पुलिस ने इसकी इजाजत दी है। अब हम दिल्ली के भीतर जाएंगे। पांच राउंड बात के बाद यह सारी बातें कबूल हो गयी हैं। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को गण की प्रतिष्ठा बचाने के लिए किसान यह परेड किसान करेंगे क्यों गण पर तंत्र बैठ गया है।

किसान नेताओं ने कहा कि पांच रुट पर किसान चलेंगे परेड करेंगे और वापस उसी प्वाईंट पर पहुंचेंगे। इसमें 100 किलोमीटर का दायरा कवर होगा। किसानों ने पहले से इसकी तैयारी की हुई थी। उधर दिल्ली पुलिस की तरफ से अभी इसे लेकर कोई ब्यान नहीं आया है।