किसानों के हक़ में राहुल गांधी की पंजाब में रैली, बोले हमारी सरकार आने पर कृषि कानून रद्द कर दिए जाएंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के कृषि कानूनों को किसानों के साथ बड़ा धोखा करार दिया है। राहुल कहा कि मोदी सरकार ने इन कानूनों की मदद से अपने मित्र 23 अरबपतियों को किसानों को लूटने के लिए उनकी जमीन और फसल का रास्ता खोल दिया है। पंजाब में किसानों के हक़ में ‘किसान बचाओ, खेती बचाओ’  ट्रैक्टर मार्च में राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को एमएसपी से बंचित करने की तैयारी कर ली है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में उनकी सरकार आने पर नए कृषि कानून को रद्द कर दिया जाएगा।
किसानों के हक़ में कांग्रेस की तीन दिवसीय ट्रैक्टर रैली के पहले दिन राहुल गांधी ने
पंजाब के बधनीकलां से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करते हुए करीब 50 मिनट तक ट्रैक्टर पर बैठकर 22 किलोमीटर तक की यात्रा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ट्रैक्टर पर चालक की भूमिका में रहे जबकि उनके साथ इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह भी थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी रैली में शिरकत की है। राहुल की रैली को अच्छा समर्थन मिला है और उनकी रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए हैं।
बता दें कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में 31 किसान यूनियनें सड़कों पर उतर चुकी हैं। आज राहुल गांधी ने कहा – ‘वर्तमान सिस्टम में कुछ खामियां हैं। इन्हें बदलने की आवश्यकता है, लेकिन इसे नष्ट करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे नष्ट करना चाहते हैं। बाद में उनकी ट्रैक्टर रैली लुधियाना के रायकोट पहुँची।
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में उनकी सरकार आने पर नए कृषि कानून को रद्द कर दिया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ पूंजीपति लोग किसानों की जमीन और फसल को हथियाने में लगे हुए हैं।
पीएम मोदी पर सीधा हमला करते हुए गांधी ने कहा कि वह पिछले 6 साल से देश के लोगों को झूठ ही बोल रहे हैं। राहुल ने कहा – ‘नोटबंदी की जिससे काल धन तो मिटा नहीं लेकिन लोगो को बैंकों के बाहर खड़ा कर दिया। जीएसटी लागू करके छोटे व्यपारियों को तबाह कर दिया। मोदी को अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपति कठपुतली की तरह चला रहे हैं।’
राहुल ने कहा कि कोविड जैसे माहौल में आखिर कृषि संबंधित तीन बिलों को लाने की क्या आवश्यकता थी। केंद्र सरकार एक तरफ कह रही है कि बिल किसानों के हित में है तो देश को फूड सिक्योरिटी और अनाज संपन्न बनाने वाले पंजाब और हरियाणा के किसान इस बिल का विरोध क्यों कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि वर्तमान नीति में कुछ खामियां हैं, जिसे बदलने की आवश्यकता है। इसके लिए यह जरूरी नहीं कि पूरे सिस्टम को ही नष्ट कर दिया जाए। बेहतर होता कि केंद्र सरकार लोकसभा और राज्यसभा में बहस करती लेकिन सरकार ने इन बिलों को पास करवा करके किसानों के साथ अन्याय किया।
राहुल यहां किसानों के समर्थन में तीन दिन तक ट्रैक्टर रैली करेंगे। राहुल के साथ मोगा में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे थे। राहुल ने कहा – ‘अगर आपको कोई कानून लागू करना है तो आपको पहले इसके बारे में राज्य सभा और लोकसभा में चर्चा करनी चाहिए थी। प्रधानमंत्री कहते हैं कि ये बिल किसानों के लिए बनाया गया है। अगर यही बात है तो इस पर सदन में खुली बहस क्यों नहीं की गई। अगर किसान इन कानूनों से खुश है तो फिर वह पूरे देश में प्रदर्शन क्यों कर रहा है। पंजाब में हर किसान इस बिल का विरोध क्यों कर रहा है।’
उधर मोगा में राहुल की रैली में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। किसानों के खिलाफ कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे 30 हजार आढ़ती, पांच लाख मजदूर बर्बाद हो जाएंगे। सिद्धू ने कहा – ‘जब हिमाचल की सरकार सेब पर एमएसपी दे सकती है तो पंजाब सरकार अपनी एमएसपी क्यों नहीं दे सकती है। पंजाब सरकार सैकड़ों करोड़ रुपए की दाल और तिलहन को इम्पोर्ट करती है। किसान उसे क्यों नहीं उपजा सकता।

तहलका ब्यूरो