कांग्रेस महासचिव प्रियंका भी कोरोना पॉजिटिव, खुद को होम क्वारंटाइन किया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के एक दिन बाद उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी संक्रमित हो गयी हैं। प्रियंका ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

ट्विटर पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा प्रियंका ने ‘ लिखा है – ‘मैं हल्के लक्षणों के साथ कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उन लोगों, जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, से अनुरोध है कि सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’

पिछले कल ही सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। उनकी बुधवार शाम हलके बुखार और कोविड के लक्षण के बाद जांच की गई, जिसमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

इस बीच पीएम मोदी ने कल शाम सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना अपने ट्वीट में लिखा – ‘कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’