कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा का निधन हो गया है। हाल में कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता अहमद पटेल का भी निधन हो गया था। वोरा 92 साल के थे। कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने वोरा के निधन पर गहरा शोक जताया है और कहा है कि उनकी खाली जगह को भरना मुश्किल होगा। वोरा इस साल अप्रैल तक कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे थे।

वोरा कांग्रेस ही नहीं  के भी सबसे विश्वस्त नेताओं में से एक थे। पिछले कल ही उनका जन्मदिन था। वोरा 92 साल के थे। लंबे शमत तक वोरा कांग्रेस के खजांची रहे। अहमद पटेल को साल 2018 में कांग्रेस पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले, पार्टी के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के करीबी मोतीलाल वोरा के पास यह जिम्मेदारी थी। वोरा ने करीब दो दशक तक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।

बढ़ती उम्र का हवाला देकर राहुल गांधी ने 2018 में उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया था। मोतीलाल वोरा और अहमद पटेल के बारे में कहा जाता है कि वे दोनों आपस में बहुत करीब थे। वोरा इस साल अप्रैल तक कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे थे।

कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने वोरा के निधन पर गहरा शोक जताया है और कहा है कि उनकी खाली जगह को भरना मुश्किल होगा। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत आदि ने भी वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वोरा को हाल ही में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उनके स्वस्थ होने की खबर आई थी।