कर्नाटक में भारी बारिश, भूस्खलन से सगी बहनों समेत 6 लोगों की मौत

कर्नाटक में दो अलग-अलग घटनाओं में भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों और दो सगी बहनों समेत 6 लोगों की मौत हो गयी। यह घटनाएं राज्य के उत्तरी और दक्षिणी कन्नड़ जिलों की हैं।

पुलिस के मुताबिक उत्तर कन्नड जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत उस समय हो गई जब भटकल तालुका के मुत्ताली गांव में घर पर पहाड़ का एक हिस्सा आ गिरने से वे लोग मलबे में दब गए।

एक अन्य घटना में दक्षिण कन्नड़ के सुब्रमण्य इलाके में दो बहनों के शव मलबे से निकले। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था। उनके घर पर पहाड़ का मलबा गिरने से यह घटना हुई।