कमलनाथ, गहलोत होंगे मुख्यमंत्री !

कांग्रेस में मंथन जारी, राहुल करेंगे अंतिम फैसला

कांग्रेस ने दोनों बड़े राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश में फिलहाल वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर ली है। ”तहलका” की  मुताबिक वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में राजस्थान का जिम्मा अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश का कमलनाथ को सौंपने का फैसला कर लिया है। परंपरा के मुताबिक राज्यों इकाइयों और विधायल दलों ने अंतिम फैसले के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अधिक्रत किया है।
 बुधवार को राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए फैसला करने में काफी गहमागहमी रही। वहां गहलोत के अलावा सचिन पायलट सीएम पद के लिए मुकाबले में हैं। सचिन के समर्थक अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जोर दे रहे हैं हालाँकि पार्टी में राय है कि गहलोत को इन परिस्थितयों में मुख्या मंत्री बनाना ज़रूरी है ताकि मजबूत विपक्षी भाजपा को बेहतर तरीके से टैकल किया जा सके।
आज ही कांग्रेस को राजस्थान में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मिलना है। लिहाजा मन जा रहा है स्थिति ७ बजे तक साफ़ हो जाएगी। यदि गहलोत मुख्यमंत्री बने तो सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सक्यता है। यह भी कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव  सचिन को मुख्यमंत्री बनाकर गहलोत को केंद्र की राजनीति में ले जाया जा सकता है।
उधर मध्य प्रदेश में जानकारी है कि वहां कमलनाथ के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। फिलहाल इसका फैसला भी राहुल गांधी पर छोड़ दिया गया है। यहाँ भी यदि कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो सिंधिया को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में किसी बेणुगोपाल भी उपस्थित थे। तहलका की जानकारी के मुताबिक वहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ का नाम प्रस्तावित किया है हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।