कबूतरबाजी में दलेर मेहँदी को दो साल सजा, जमानत मिली

पंजाब में पटियाला के एक न्यायालय ने मशहूर गायक दलेर मेहँदी को उनके बड़े भाई शमशेर सिंह के साथ कबूतरबाजी (मानव तस्करी) के आरोप का दोषी पाया है  दोनों को दो साल की सजा सुनाई गयी है। यह मामला २००३ का है जब पंजाब के ही एक व्यक्ति के इसे लेकर मामला दर्ज दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। हालाँकि कुछ ही देर में उन्हें जमानत मिल गयी। दलेर ने कई फिल्मों में गाने गाये हैं. जब यह मामला सामने आया था दलेर अपने करियर की पूरी ऊंचाई पर थे।
गौरतलब है कि दलेर और भाई शमशेर पर आरोप था कि उन्‍होंने कुछ लोगों को अपनी म्यूजिकल   टीम का हिस्‍सा बताते हुए गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजा। आरोप था कि इस काम के लिए उन्‍होंने बड़ी रकम वसूल की थी। दलेर ने 1998 और 1999 में अमेरिका में शो किए थे। आरोप था कि अपने क्रू के 10 सदस्यों को उन्होंने अमेरिका में ही छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन लोगों से पैसे भी लिए गए थे। इसी दौरान एक ऐक्ट्रेस के साथ अमेरिका की यात्रा पर गए दिलेर ने क्रू मेंबर्स की तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को में छोड़ दिया था।
आरोप है कि एक अभिनेत्री के साथ अमेरिकी यात्रा पर गए दलेर ने कथित तौर पर तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया था। आरोप के मुताबिक अक्तूबर 1999 में भी दोनों भाई एक बार फिर कुछ अभिनेताओं के साथ अमेरिका गए थे और इस दौरान तीन लड़कों को न्यू जर्सी में छोड़ दिया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर और उनके भाई को अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का दोषी पाया गया। ये दोनों लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश लेकर चले जाते थे।
विदेश में छोड़ने के लिए लोगों से पैसे लिए जाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1998 और 1999 के दौरान इन दोनों भाइयों ने 10 लोगों को अवैध रूप से अमेरिका पहुंचाया था। बख्शीश सिंह नाम के एक याचिकाकर्ता ने २००३ में दलेर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ही पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। दलेर मेहंदी और अन्य के खिलाफ 2003 में मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। साल २००३ में जब दलेर के भाई शमशेर मेहंदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब गिरफ्तारी करने वाली पुलिस की पूरी टीम का तबादला कर दिया गया था। इस मामले में पांच लोग नामजद थे जिनमें दो की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बुल बुल मेहता को आज कोर्ट ने बरी कर दिया जबकि दलेर और उनके भाई को सजा मिली है।
दलेर को सजा की खबर से बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है। इस बीच याचिकाकर्ता ने अदालत के फैसले पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिला है।