ओलंपिक में एक स्ट्रोक से इतिहास रचने से चूकिं अदिति

टोक्यो ओलंपिक 2020 के 16 दिन पूरे हो चुकिं है। 23 वर्षीय प्रतिभावान भारतीय गोल्फर अदिति अशोक शनिवार को टोक्यो में चौथे स्थान पर रहीं।

केवल एक स्ट्रोक के कारण वह पदक जीतने और भारत की पहली भारतीय गोल्फर बनने से चूक गयी।

अदिति ने कार्यक्रम समाप्ति के बाद कहा कि, “मुझे लगता है यह भी अच्छा है, ओलंपिक में शीर्ष 5 सा फिर 10 में भी अच्छा है। क्योंकि आप उस खेल को भली भांति जानते हैं।“

अदिति संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वर्ण पदक विजेता नेली कोर्डा से दो शॉट पीछे रही। नेली ने 2-अंडर 69 के साथ स्वर्ण पदक जीता व कुल मिलाकर 17-अंडर और जापान की मोने इनामी व न्यूजीलैंड की लिडिया को एक शॉट आगे छोड़ दिया।

गोल्फर अदिति के बाद देश की निगाहें अब रेसलर बजरंग पुनिया जो की कांस्य पदक के लिए और जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलने वाले नीरज चोपड़ा पर बनी हुई है।