ओमिक्रोन का खौफ : सेंसेक्स 1,300 से ज्यादा अंकों से नीचे लुढ़का

देश में भले ओमिक्रोन के दस्तक देने के बावजूद इसका बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को न मिला हो, इसका शेयर बाज़ार पर जबरदस्त असर देखने को मिला है। सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली और बीएसई सेंसेक्स आज 1,300 से ज्यादा अंकों से नीचे लुढ़क गया।

ओमिक्रोन के आने से बने दर के दबाव का साफ असर दिखा है और वैश्विक बाजारों में बिकवाली देखी गई। आज सुबह 10.30 बजे बीएसई सेंसेक्स में 1,349.16 अंकों अर्थात् 2.37 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी जबकि इंडेक्स 55,662.58 के लेवल पर था। इस दौरान एनएसई निफ्टी 382.20 अंकों या 2.25 फीसदी गिरावट के साथ 16,603 के लेवल पर चल रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कच्चे तेल के बाजार में आज गिरावट दिखी। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार फीसदी की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई जबकि टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे। सन फार्मा ज़रूर हरे निशान में थी।

आज सुबह 9.44 पर बेंचमार्क इंडेक्स में 1,142.88 अंकों या सीधे 2.00 फीसदी की गिरावट के साथ 55,868.86 अंकों पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी में इस दौरान 318.40 अंकों या 1.87 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी। इंडेक्स 16,666.80 अंकों के स्तर पर आ गया। बाजार खुलते ही आज बड़ी गिरावट रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 848.06 अंक गिरकर 56, 163.68 पर चल रहा था, वहीं निफ्टी 257.85 अंक टूटकर 16,727.35 पर आ गया था।

याद रहे शुक्रवार के आखिरी सत्र में भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। तब  सेंसेक्स-निफ्टी बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए थे और सेंसेक्स 889.40 अंक या 1.54 फीसदी गिरावट के साथ 57,011.74 पर बंद हुआ था। उधर निफ्टी भी 263.20 अंक या 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 16,985.20 पर बंद हुआ था।