एलओसी पर पाक फायरिंग में नागरिक की मौत

सात घायल, पाक लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन

पाकिस्तान की तरफ से बुधवार को एक बार फिर जामु कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी है। इस गोलीबारी में सात अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

‘तहलका’ की जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। जानकारी के मुताबिक नियंत्रण रेखा के साथ लगते कुम्हारी सेक्टर के थलीगांव गांव में पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की गोलीबारी में सात नागरिक घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी कर युद्ध विराम का उल्लंघन किया जा रहा है जिसमें भारतीय क्षेत्र में आम नागरिकों की जान गयी है।

भारत के सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का भी बहुत नुक्सान इस दौरान हुआ है। माना जाता है इस फाइरिंग के पीछे मंशा आतंकवादियों की घुसपैठ करवाना होता है। हालांकि भारतीय सेना ने लगातार पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है।