एयर मार्शल विवेक राम चौधरी अगले वायुसेनाध्यक्ष होंगे, 30 सितम्बर को करेंगे पद ग्रहण

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी अगले वायुसेना अध्यक्ष होंगे। रक्षा मंत्रालय ने नए वायुसेना अध्यक्ष पद पर चौधरी की तैनाती का ऐलान अब से कुछ देर पहले किया है। वे एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से  जारी सूचना के मुताबिक एयर मार्शल वीआर चौधरी को देश को अगला वायुसेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। चौधरी वर्तमान में उप वायुसेना प्रमुख हैं।

इस समय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं।  एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने इसी साल पहली जुलाई को उप वायुसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।

बता दें एयर मार्शल चौधरी को 29 दिसंबर, 1982 को वायु सेना की लड़ाकू विंग में शामिल किया गया था। चौधरी को विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षण विमानों पर 3800 घंटे से अधिक का उड़ान का अनुभव है।

इसके अलावा चौधरी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र भी रहे हैं। उप वायुसेना प्रमुख बनाए जाने से पहले, वह पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे।