एमपी के सागर हादसे में ५ मजदूरों की मौत, तेलंगाना हादसे में २० घायल

उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश के सागर में एक सड़क हादसे में ५ प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी। मृतकों के परिजनों के लिए एक लाख राशि और घायलों के लिए ५० हजार की घोषणा की गयी है। उधर तेलंगाना में हादसे में २० मजदूर घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सागर के दलबतपुर में मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। इसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि १८ मजदूर घायल हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर हैं। राहत और बचाव का काम चल रहा है।

छतरपुर की ओर जा रहे ट्रक के पलटने से यह हादसा हुआ। इसमें हादसे में १८ लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेलंगाना हादसे में २० घायल
उधर एक और हादसे में महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर हुई है।  वहां ६५ मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक रात साढ़े तीन बजे पलट गया। इस घटना में २० मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।