एमआई हादसे में ६ एयरफोर्स अधिकारियों की मौत

जम्मू कश्मीर के बड़गाम में आज सुबह जिस एमआई १७ को हादसे का शिकार होना पड़ा था उसमें भारत के ६ एयर फ़ोर्स अधिकारी शहीद हुए हैं। नागरिक की भी इसमें मौत हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

”तहलका” की जानकारी के मुताबिक खोज के बाद यह बात सामने आई है कि इस हादसे में भारतीय वायुसेना के ६ अधिकारियों की मौत हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस में इस हादसे और ६ अधिकारियों और एक नागरिक की मौत की पुष्टि की है।

पहले इस हादसे में दो पायलटों के शहीद होने की खबर आई थी। यह चॉपर पूरी तरह जल गया है और उसमें शव भी काफी जली हालत में मिले हैं। एक नागरिक इस चॉपर  के हादसे के वक्त नीचे आने से जान गँवा बैठा है।

जहाँ यह चॉपर  गिरा है, वहां इस  के अवशेष जाली हालत में मिले हैं। जम्मू  कश्मीर पुलिस ने इस बात का दावा किया है कि इस हादसे में ६ एयर फ़ोर्स अधिकारियों की जान गयी है और फाइटर बुरी तरह नष्ट हो गया है।