एग्जिट पोल: महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा के वापसी के संकेत, मिल सकती है प्रचंड जीत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र और हरियाणा में अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए तैयार है, दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी जीत मिलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र में भाजपा और उसकी सहयोगी शिवसेना को भारी बहुमत से जीत मिल सकती है।

दोनों राज्यों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल का प्रसारण हुआ।

कई एग्जिट पोल के नतीजों से पता चलता है कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 211 सीटें जीत सकता है और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गठबंधन 64 सीटें ही जीत सकता है। हरियाणा में भाजपा 90 में से 66 सीटें जीत रही है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 14 सीटें मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल महाराष्ट्र :

भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
टाइम्स नाउ 230 48 10
इंडिया न्यूज-पोल स्ट्रेट 194-203 79-84 6-10
न्यूज़ एक्स-पोल स्ट्रेट 188-200 74-89 6-10
ऐ.बी.पी न्यूज-सी वोटर 204 69 15
सी.एन.एन न्यूज 18- इप्सोस 243 41 4

 

एग्जिट पोल हरियाणा :

भाजपा कांग्रेस इनेलो+अकाली दल अन्य
पोल ऑफ एग्जिट पोल 66 14 2 8
टाइम्स नाउ 71 11 0 8
इंडिया न्यूज-पोल स्ट्रेट 75-80 9-12 0-1 1-3
ऐ.बी.पी न्यूज-सी वोटर 72 8 0 10
सी.एन.एन न्यूज 18- इप्सोस 75 10 0 5