एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव हुई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर कोरोना से पीड़ित हो गर्इ है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर साझा की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “आज कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है (फिर से!)। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं।“

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा को इससे पहले जून में भी कोरोना हुआ था। और उस दौरान भी प्रियंका गांधी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर ही दी थी। साथ ही उस दौरान सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल को भी कोरोना वायरस हुआ था।

वहीं दूसरी तरफ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन फिर एक दिन बाद सिन्हा ने कहा कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। साथ ही भाजपा के विधायक सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि सोमवार को उनकी जो रिपोर्ट आई है, उसमें उन्हें कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया है।