ईरान विमान हादसे में १८० यात्रियों की मौत

ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान क्रैश हो गया है।  इसमें सभी १८० यात्रियों की मौत हो गयी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का शिकार विमान यूक्रेन का था। इसमें १८० यात्री सवार थे। विमान में सवार सभी १८० लोगों की हादसे में मौत हो गई है। ईरान की सरकारी  समाचार एजेंसी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान भरने के बाद ही क्रैश हो गया। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया हालांकि १८० लोगों के मरने की पुष्टि हो गयी है।
तेहरान के इमाम खोमेनी एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार विमान बोइंग-७३७ था।  यूक्रेन एयरलाइंस का यह विमान यूक्रेन के कीव जा रहा था। तकनीकी दिक्कतों की वजह से उड़ान भरने के ठीक बाद प्लेन क्रैश हो गया। इसमें १८० यात्री सवार थे।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूक्रेन के विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह सवा ५ बजे उड़ान भरनी थी। हालांकि, इसे ६.१२ पर रवाना किया गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही फ्लाइट ने डाटा भेजना बंद कर दिया।