इथियोपिया के पीएम अबी अहमद को इस बार का नोबेल शांति पुरूस्कार

नोबेल पुरस्‍कार समिति की शुक्रवार को की गयी घोषणा के मुताबिक इस बार नोबेल शांति पुरूस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया जाएगा। उन्हें पड़ौसी मुल्क इरीट्रिया के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए यह पुरूस्कार दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नोबेल शांति पुरस्‍कार की घोषणा शुक्रवार को की गयी। इस बार का नोबेल शांति पुरस्‍कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को दिया जाएगा। उन्हें यह पुरूस्कार शांति और अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग प्राप्‍त करने के प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।

अबी अहमद अली का अपने पड़ौसी देश इरीट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को हल करने  में निर्णायक रोल रहा और उन्होंने ही इसकी पहल की। इसके लिए अब उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार २०१९ पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा।