आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। रविवार को अचानक उनके निधन की खबर आई। वे कुछ समय से एम्स, दिल्ली में भर्ती थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही आरजेडी से इस्तीफा दिया था।

रघुवंश प्रसाद, लालू प्रसाद यादव के बहुत करीबी नेताओं में शामिल थे और बिहार के राजनीती में उनका बड़ा कद था। उनके दूसरे दल में जाने की चर्चा थी। वैसे वे एम्स में भर्ती थे और उनका स्वास्थ्य खराब था। लेकिन किसी को इतनी आशंका नहीं थी कि वे इतनी जल्दी चले जाएंगे।

रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार सुबह निधन हुआ। उन्होंने दिल्ली के एम्स में ही अंतिम सांस ली जहाँ वे पिछले चार दिन से सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इस बीच लालू प्रसाद यादव ने रघुवंश के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने भी रघुवंश के निधन पर शोक जताया है। हाल  रघुवंश ने आरजेडी से इस्तीफे की बात कही थी तो लालू प्रसाद यादव ने हाथ से पत्र लिखकर उन्हें कहीं नहीं जाने का आग्रह किया था।

उनका निधन अचानक हुआ है। वे कल तक कई नेताओं से बात कर रहे थे। उन्हें फोन आते थे और वे अपने स्वास्थ्य के बारे में बताते थे।