आप में विश्वास का संकट

जब आम आदमी पार्टी (आप) का गठन हुआ था। तब आप की राजनीति पूरी तरह विश्वास पर टिकी थी। आप के सत्ता में आते ही पार्टी से विश्वास डगमगाने लगा था। और जब विश्वास ही न बचा हो तो अविश्वास जैसी घटनायें होने लगती है।
दिल्ली की सियासत से लेकर पंजाब के चुनाव में अब सारी बात विश्वास की हो रही है। विश्वास को लेकर भू-चाल मचा हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के ऊपर जो कुमार विश्वास ने गंभीर आरोप लगाये गये है। उससे पार्टी में खलबली मची हुई है।
पार्टी के नेता राघव चड्डा ने तो मीडिया से लेकर कुमार विश्वास समर्थक पर धमकी दी है। उन्होंने  मीडिया से कहा है कि अगर जो भी अरविन्द कोजरीवाल की छवि को खराब करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
आपको बता दें, मौजूदा समय में पांच राज्यों मेंं चुनाव चल रहे है। जिसमें पंजाब और उत्तर प्रदेश में आप पार्टी चुनाव मैदान में है और आगामी माह में दिल्ली नगर निगम के चुनाव है। ऐसे में कुमार विश्वास द्वारा जो आरोप लगाये गए है। उससे आप पार्टी की छवि पर खासा विपरीत असर पड़ सकता है।
क्योंकि भाजपा के साथ-साथ अब कांग्रेस पार्टी भी आप पार्टी पर जमकर आरोप लगा रही है। ऐसे में सियासत का रूख भाप पाना मुश्किल है। क्योंकि राजनीति में चुनाव हवा के रूख पर निर्भर होते है। ऐसे में जो हवा का रूख मोड़ा जा रहा है। जिससे चुनाव परिणाम में भी काफी असर डाल सकते है।