आप ने लॉन्च किया ‘मेक इंडिया नंबर 1’ कैंपेन, “जब तक भारत को नंबर 1 नहीं बनाएंगे चैन नहीं लेंगे” – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘मेक इंडिया नंबर वन’ कैंपेन को लॉन्च किया। इस समारोह में केजरीवाल ने स्टेज पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया, और आजादी की शुभकामनाएं भी दी।

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि आज हम एक राष्ट्र मिशन की शुरुआत करने जा रहे है। इसका नाम मेक इंडिया नंबर वन हैं। इसके जरिये देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि 75 साल में किसी सरकार ने कुछ नहीं किया। और आज हम प्रण लेते है कि जब तक भारत को नंबर एक देश नहीं बनाएंगे, तब तक चैन नहीं लेंगे।“

उन्होंने आगे कहा कि, मैं देशभर में जाऊंगा, लोगों को जोडूंगा, हम 130 करोड़ लोगों का अलायंत बनाएं और जब 130 करोड़ लोग जुड़ गए तो भारत को नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता।“

केजरीवाल ने अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि सिंगापुर हमसे 15 साल बाद आजाद हुआ और हमसे आगे निकल गया। जापान सेकंड वर्ल्ड के दौरान तहस नहस हो गया लेकिन आज हमसे आगे रह गया है। लेकिन भारत पीछे क्यों रह गया, भारत का हर नागरिक यह पूछ रहा है कि भारत के लोग दुनिया के सबसे इंटेलिजेंट और मेहनती लोग हैं, लेकिन फिर भी हम पीछे रह गए?

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईश्वर ने भारत को सब कुछ दिया है किसी भी चीज की कोई कसर नहीं छोड़ी। भगवान ने हमें नदियां दी, पहाड़ दिए, जड़ी-बूटियां दीं, फसलें दी, समुद्र दिया…क्या नहीं दिया भगवान ने हमें। यहां तक की सबसे इंटेलिजेंट लोग भी भारत में पैदा किए। फिर भी हम पीछे रह गए। दोस्तों यदि हम इन पार्टियों और नेताओं के भरोसे छोड़ दिया तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। और अब 130 करोड़ लोगों को मिलकर बागडोर संभालनी होगी।