आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

आखिर कानपुर पुलिसकर्मी हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। उसे गुरूवार सुबह करीब ९ बजे उज्जैन के महाकाल के मंदिर परिसर में गिरफ्तार किया गया, जहाँ वो पूजा करने आया था। हैरानी की बात यह है कि जिस  विकास दुबे को एक दिन पहले फरीदबाद में देखा गया था, वो अचानक इतनी दूर उज्जैन सुरक्षित पहुँच गया। यह भी आश्चर्य है कि उसको पकड़ते वक्त पमीडिया के लोग भी वहां मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक वो उज्जैन के महाकाल मंदिर में वो संरेंडर करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस को उसकी जानकारी मिल गयी।  अधिकारीयों  किया है कि पकड़ा गया व्यक्ति विकास दुबे ही है। मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी उसे संदिग्ध मानकर उसपर नजर रखने लगे। पुलिस को भी सूचना दे दी गयी।

पुलिसवाले विकास को पकड़ कर ले गए। महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने यह जानकारी पुलिस को दी थी। उसपर ५ लाख का इनाम था।

इससे पहले पुलिस ने गुरुवार सुबह ही मुठभेड़ में विकास दुबे के दो और साथियों प्रभात मिश्रा और बउअन को ढेर कर दिया।