आज ४ बजे राफेल पर ‘बड़ा खुलासा’ करेगी कांग्रेस

एंटनी का दावा, देश की सुरक्षा से समझौता किया मोदी सरकार ने

राफेल पर पहले से ही मोदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस ने ऐलान किया है कि मंगलवार शाम ४ बजे वह राफेल खरीद को लेकर ”बड़ा खुलासा” करेगी। यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी ने प्रेस कांफ्रेंस करके सरकार पर राफेल डील को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एंटनी नई आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने राफेल की नई डील में देश की सुरक्षा के बड़ा समझौता किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले समझते में जब १२६ राफेल विमान खरीदने की बात थी तो नया समझौता ३६ विमान तक क्यों सिमट गया। उन्होंने सवाल किया कि यदि भाजपा के मुताबिक उनकी डील यद् सस्ती है तो १२६ की जगह ३६ विमान ही क्यों खरीदे जा रहे?

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का राफेल खरीद समझौता एक बड़ा घोटाला है और इसे देश की जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा की वायुसेना ने १२ विमानों की ज़रुरत जताई थी। लेकिन मोदी सरकार ने अपनी डील को सस्ता बताने के बावजूद ३६ ही विमान खरीदे। ”यह हास्यास्पद लगता है। सस्ता होने पर तो ज्यादा प्लेन खरीदे जाने चाहिए थे। लेकिन मोदी सरकार ने १० के करीब जहाज काम खरीदे”।