आज रात दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार की रात को दिखेगा।भारत के साथ-साथ इसे अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। यह करीब चार घंटे तक दिखेगा। बता दें कि जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी लाइन में नहीं होते तो उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगता है। सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस तरह आ जाती है कि इसकी छाया से चंद्रमा पूर्णतः या आंशिक रूप से ढक जाता है और सूर्य की किरणें पूरी तरह चंद्रमा की सतह पर नहीं पहुंच पातीं।
चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष चश्मे की जरूरत नहीं होती। इसे सीधे देखा जा सकता है। खास सोलर फिल्टर वाले चश्मे से देखा जा सकता है। देखते समय आंखों की सुरक्षा की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है।
रात 10:37 बजे से कर सकेंगे दीदार
भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण शुक्रवार रात10: 37 बजे से लेकर देर रात  2:42 बजे तक देख सकेंगे। रात 12: 41 बजे विस्तृत रूप में दिखेगा जब चंद्रमा का 90फीसदी हिस्सा पृथ्वी से ढक जाएगा।
इस साल पड़ेंगे चार चंद्र ग्रहण
2020 में चार बार चंद्र ग्रहण लगेगा। आज के बाद 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण देख सकते हैं। बता दें कि इस साल सभी उपच्छाया चंद्र ग्रहण ही होंगे।