अशोक तंवर के आप पार्टी में शामिल होने से आप का बढ़ेगा जनाधार !

हरियाणा विधानसभा चुनाव को भले अभी समय है पर हरियाणा की सियासत में दिन व दिन जोड़-तोड़ की राजनीति तेज होती जा रही है। इसी क्रम में  हरियाणा के युवा नेता व पूर्व सांसद अशोक तंवर ने आप पार्टी ज्वाइन कर ली है।
बताया जाता है कि अशोक तंवर की हरियाणा में किसानों के साथ युवाओं में अच्छी-खासी पकड़ है। आप पार्टी मानती है कि अगर हरियाणा में आप पार्टी को चुनाव जीतना है तो उसे उसी प्रदेश के जमीन से जुड़े नेता की जरूरत है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में हरियाणा के कई बड़े चेहरे आप पार्टी में शामिल हो सकते है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बात को भली-भांति मानते है कि हरियाणा में चुनाव जीतने के लिए वहां के चर्चित नेता का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जब से आप पार्टी का उदय हुआ है तब से आप पार्टी लगातार हरियाणा की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का चुनाव हो।
अशोक तंवर कांग्रेस से सांसद रहे है और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे है। ऐसे में आप पार्टी में अशोक तंवर के आने से कांग्रेस को वोटो का लाभ मिलेगा। जानकारों का कहना है कि अगर हरियाणा में अशोक तंवर की तरह अन्य दलों के नेता शामिल होते है। तो हरियाणा में कांग्रेस को भारी नुकसान हो सकता है। और भाजपा को चुनाव जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।
हरियाणा की राजनीति के जानकार विजय कुमार का कहना है कि हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार दिन व दिन सिकुड़ता जा रहा है। वहीं भाजपा से बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। सो इस बार आप पार्टी और भाजपा के बीच चुनावी जंग हो सकती है।