अल्माटी विमान हादसे में १४ की मौत

कजाकिस्‍तान के अल्माटी में शुक्रवार को एक विमान हादसे में १४ लोगों की मौत हो गयी है। हादसा तब हुआ जब उड़ान भरते ही बेक एयर का प्लेन एक दोमंजिला मकान से जा टकराया। हादसे के वक्त विमान में ९५ यात्री और पांच क्रू मेंबर थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान अल्माटी से राजधानी नूर सुल्तान जा रहा था। अल्माटी देश का सबसे बड़ा शहर माना जाता है। बेक एयर के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी,उसने नियंत्रण खो दिया और सीधे एक बड़ी ईमारत से जा टकराया। स्थानीय समयानुसार हादसा सुबह ७.२२ बजे हुआ। ईमारत से टकराने के बाद विमान के कई टुकड़े हो गए।

हादसे के वक्त विमान में ९५ यात्रियों के अलावा पांच क्रू मेंबर थे। हादसा स्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है क्यों की कुछ लोग गंभीर घायल हैं। हादसे के जांच आदेश दिए गए हैं।

हादसे का शिकार विमान फॉकर १०० जेट था। बेक एयर के ऐसे विमानों की उड़ान पर फिलहाल पाबंदी लगा दी गई है। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए आपात सेवाएं उपलब्ध करवाई गयी हैं।