अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लुक को 2020 का साहित्य नोबेल

अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लुक को 2020 के साहित्य नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनकी शानदार काव्य शैली के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है जो व्यक्तिगत अस्तित्व को वैश्विक पहचान दिलाती है।

बता दें यह पुरस्कार कुछ कारणों से पिछले तीन साल से नहीं दिया जा रहा था और अब इसे दिया गया है। साल 2018 में यह पुरस्कार तब टाल दिया गया था जब स्वीडिश एकेडमी को लेकर यौन शोषण के आरोपों ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। इसके बाद इसके सदस्यों को सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा देने को मजबूर होना पड़ा था।

अब ग्लुक ने साहित्य में 2020 का नोबेल पुरस्कार जीता है। स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को बताया कि नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है।

याद रहे यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। स्टॉकहोम में स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस के पैनल ने विजेताओं की घोषणा की।