अमेरिका में फायरिंग, एक की मौत

घटना में पांच लोग गंभीर घायल

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन (डीसी) में सड़कों पर फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। इस घटना में ५ लोग घायल भी हुए हैं। इन घायलों की हालत गंभीर बताई गयी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस है। घटना के बाद इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

अमेरिकी समय के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना रात करीब १० बजे हुई है। चौंकाने वाली खबरयह है कि जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई है वह जगह राष्ट्रपति भवन – व्हाइट हाउस – से महज तीन किलोमीटर ही दूर है। पुलिस जांच में जुटी है।