अमरिंदर ने सोनिया गांधी को भेजा कांग्रेस से इस्तीफा; पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस

पंजाब के पूर्व मुख्य्मंत्री अमरिंदर सिंह ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे सात पन्ने के अपने इस्तीफे में उन कारणों का जिक्र किया है जिसके कारण वे कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। उधर अमरिंदर सिंह ने आज ही अपनी नई पार्टी के नाम भी ऐलान कर दिया। इसका नाम उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस रखा है।

कैप्टेन का कांग्रेस से इस्तीफा तब सामने आया है जब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक साथ केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। उनके बीच झगड़े की ख़बरें इससे गलत साबित हो रही हैं।

अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को आज शाम ही इस्तीफा भेजा है। इसमें उन्होंने उन कारणों का जिक्र किया है जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है। बता दें अमरिंदर पहले ही चुनाव क समय या बाद में, यदि केंद्र किसान कानूनों पर कोई उचित फैसला करती है तो, भाजपा के साथ जाने या गठबंधन करने का ऐलान किया है।