अब प्रियंका गांधी के दुर्गा सप्तशती मंत्र पर कयास

कुछ रोज पहले लखनऊ में महिला पुलिस कर्मी पर उन्हें धक्का देने और गाला दबाने  लगाने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार रात माता दुर्गा का मंत्र ट्वीट कर सभी को अचरज में डाल दिया। दरअसल प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से सोमवार आधी रात ”ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे”  मंत्र ट्वीट किया।

प्रियंका का पोस्ट किये ”दुर्गा सप्तशती” के इस मंत्र को लेकर अब  अपना-अपना अनुमान लगा रहा है। कोइ समझ पा रहा कि प्रियंका इस ट्वीट के जरिये क्या सन्देश  देना चाह रही हैं। दो दिन पहले ही कांग्रेस महासचिव ने यूपी की सीम योगी के भगवा कपड़े पर निशाना साधते हुए कहा था कि ”भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक परंपरा की पहचान है, जिसमें हिंसा की कोई जगह नहीं होती।”

उनके इस ब्यान पर खूब सियासी बयानबाजियां हुई हैं। सीएम ऑफिस से इस पर टिप्पणी की गयी। भाजपा नेताओं ने प्रियंका की इसके लिए निंदा की तो सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने हिसाब से टिप्पणियां कीं।

अब प्रियंका गांधी के दुर्गा सप्तशती मंत्र ट्वीट करने के बाद फिर कयासों और टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों यूपी में बहुत ज्यादा सक्रिय हैं और यूपी सरकार के कई फैसलों और कार्यशैली को लेकर हमला कर रही हैं।

प्रियंका गांधी का मंत्र ट्वीट –

Priyanka Gandhi Vadra

@priyankagandhi
ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।