अफगानिस्तान आतंकी हमले में ३४ की मौत

अफगानिस्तान में बुधवार को एक और आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में  कमसे कम ३४ लोगों की मौत हो गयी है। यह हमला कंधार प्रांत में हुआ।

हमले में महिलाओं और बच्चों की भी मौत हुई है। कई लोग घायल है और मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। हेरात-कंधार राजमार्ग पर यह आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। पिछले एक हफ्ते में अफगानिस्तान में ये दूसरा बड़ा आतंकी हमला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने इस हमले की आधिकारिक पुष्टि की है।

पश्चिमी अफ़गानिस्तान में हुए इस बम विस्फोट में दर्जनों यात्री मारे गए हैं, इनमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अफगानिस्तान के गजनी में आत्मघाती हमले के ठीक एक दिन बाद रविवार एक और हमला हुआ।

अफगानिस्तान में उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए भी तीन दिन पहले ही प्रचार शुरू शुरू हुआ है। सरकार ने आजकी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बुद्धवार के हमले बड़ी संख्या में लोगों की जान गयी है।