अनुराग ठाकुर ने साइकिल चला लोगों को दिया संदेश, “पीएम मोदी के संदेश को हर जगह है पहुंचाना”

विश्व साइकिल दिवस पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से साइकिल रैली राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की। अनुराग ठाकुर ने करीब 700 युवाओं के साथ 7.5 किलोमीटर तक साइकिल चलार्इ।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया और मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित रहे। आज विश्व साइकिल दिवस है और यह शिक्षा को मजबूत करने, व्यायाम सहित बीमारियों को रोकने के लिए मनाया जाता है।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को हम इस दिवस के मौके पर हर जगह पहुंचाना चाहते हैं, क्योंकि फिट इंडिया, खेलो इंडिया, क्लीन इंडिया और स्वस्थ भारत सभी मुहिमों को साइकिल से ही पूरा किया जा सकता है।“

आपको बता दें, 3 जून 2018 को पहली बार विश्व साइकिल दिवस को चिह्नित किया गया था, जब संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार अप्रैल में न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें नियमित सत्र के दौरान एक प्रस्ताव अपनाया था।