अनुराग कश्यप ने शाहीन बाग के स्टेज पर खाई बिरयानी

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन कर केंद्र बने दिल्ली के शाहीन बाग में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पहुंचे। सिर्फ यहां पर पहुंचे ही नहीं, बल्कि यहां की दिल्ली चुनावों के दौरान चर्चित हो चुकी बिरयानी का स्वाद भी स्टेज पर ही चखा।
जामिया और शाहीन बाग का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के बीच बोले, मैं यहां पर बहुत दिनों से आना चाहता था। आप लोगों से हिम्मत मिलती है, इस हिम्मत से कितने सारे शाहीन बाग बन गए हैं। मैं सोच रहा था आऊंगा और स्टेज पर बिरयानी खाऊंगा। बोले मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं, यह बहुत मुश्किल लड़ाई है, सब्र की लड़ाई है, जो आप लोग लड़ रहे हैं। बहुत सारे लोग हैं जो आप लोगों को देख रहें है और सोच रहें है कि यहां से छोडक़र चले जाएंगे।

चर्चित फिल्म निर्देशक बोले, मैं केंद्र सरकार की बहुत सारी चीजों से असहमत हूं। इस सरकार के पास दिल नहीं है, इनको प्यार की भाषा समझ नहीं आती। बस इसी तरीके से हम लड़ सकते हैं। सरकार से आप बस प्यार बांटते रहिए। वह ताकत को अपने हाथ मे रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि कोई मुल्क सीमाओं से नहीं, लोगों से बनता है।

केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा महसूस नहीं करा सकते, तो किस बात के गृह मंत्री हैं। हमें उनसे सुरक्षा की भावना आनी चाहिए। यदि कोई गलतफहमी है तो सरकार को चाहिए कि शाहीन बाग आए और वार्ता करे। बिना बातचीत किए कोई मामला कैसे सुलझ जाएगा।

अनुराग ने कहा कि लोग मुझे से ट्विटर पर कहते हैं कि गृह मंत्री से सम्मान से बात करू, पर उनके लिए मेरे मन में सम्मान नहीं है। उन्हें कानून का खुद नहीं पता है। यह सरकार अनपढ़ है।